App कैसे बनाये (10 स्टेप्स) में – अपनी खुद की ऐप ऐसे बनाये Best Methoed in 2024

 App कैसे बनाये (10 स्टेप्स) में – अपनी खुद की ऐप ऐसे बनाये Best Methoed in 2024 

जमाना काफी आगे बढ़ चूका है ऐसे में हमें खुद को Upgrade कर लेना चाहिए। आज इंटरनेट की Help से हम घर बैठे बहुत कुछ सीख सकते है और जब बात सीखने की आती है तो आपको ऐप बनाना जरूर सीख लेना चाहिए। आपको कुछ नया बताने के लिए कुछ नया सीखाने के लिए हम Daily आपके लिए नए पोस्ट लेकर आते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है App Kaise Banaye ऐप बनाना कोई बड़ी रॉकेट साइंस नहीं है। अगर थोड़ी सी मेहनत और Dedication से कुछ सीखना चाहे तो हम कुछ भी सीख सकते हैं।

ऐप बनाने और सीखने के लिए सबसे अच्छा और Free Tool है AppsGeyser। इस टूल/वेबसाइट का उपयोग करके आप किसी भी तरह का बहुत अच्छा ऐप बना सकते है। AppsGeyser से App Kaise Banaye की पूरी जानकारी मैं आपको इस आर्टिकल में देने वाला हूँ।

AppsGeyser क्या है

AppsGeyser Free Android Application Create करने वाली एक वेबसाइट है, इसे हम Browser में सीधे Run कर सकते है। यह हमें अपने हिसाब से किसी भी तरह का ऐप बनाने और उसके विकशित करने की आजादी देता है। यह बिलकुल फ्री है और AppsGeyser की मदद से ऐप बनाने के लिए हमें किसी भी तरह के पैसे नहीं देने पड़ते हैं।

अगर आप ऐप बनाना चाहते है और आप Android Development करना नहीं जानते है तो भी आप यहाँ से ऐप बना सकते है। AppsGeyser आपकी ऐप बनाने में काफी Help करता हैं।

AppsGeyser पर ऐप बनाने के लिए जरूरी चीजे

अगर आप ऐप गीजर से अपना मन पसंदीदा ऐप खुद ही डिवेलप करना चाहते हो तो ऐसे में आपको नीचे दिए गए कुछ महत्वपूर्ण रिक्वायरमेंट के बारे में जानना जरूरी है और आप इसके लिए अच्छे से दिए गए पॉइंट को समझे।

  • आपके पास लैपटॉप या स्मार्टफोन होना चाहिए।
  • आपके पास ऐप गीजर का सॉफ्टवेयर होना चाहिए।
  • आपका इसमें अकाउंट होना जरूरी है।
  • इसे इस्तेमाल करने के दौरान इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी।
  • आपको इसके सारे फंक्शन के बारे में जानकारी होने चाहिए।

App कैसे बनाये

खुद की ऐप बनाने के लिए आपको इन 10 स्टेप्स को फॉलो करना होगा ताकि आप खुद की ऐप बनाना सीख सको।

1. गूगल में AppsGeyser.com टाइप करें

2. Create पर क्लिक करें

अब आपके सामने AppsGeyser का इंटरफेस आ जायेगा और इसके साथ-साथ आपको Create App For Free पर  क्लिक करें।

3. App को सेलेक्ट करें

अब आपके सामने बहुत ही सारे Apps के नाम आ जायेंगे। यहाँ पर आपको अपने हिसाब से App को सेलेक्ट करना होगा। सरल शब्दों में बताऊं तो आपको यहाँ पर वह आप पर क्लिक करना होगा जो की आप बनाना चाहते है। इस वेबसाइट पर मैं Video Calling के लिए ऐप बनाना चाहता हूँ तो उसके लिए मैं Video calls and Chat के विकल्प पर क्लिक करूंगा।

4. Next के विकल्प पर क्लिक करें

यहाँ पर आपको इस ऐप के बारे में बताया गया है कि किस तरह से यह आप काम करेगी। जब आप इसको पड़ेंगे तो फिर आपको Next के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

5. App को Customize करें

Next के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी App Customize करनी होगा। जब आप अपनी ऐप को अपने हिसाब से customize करेंगे तो उसके बाद आपको scroll करके नीचे आना होगा और उसके बाद आपको Next के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

6. App का नाम लिखें


Next के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको यहाँ पर अपने ऐप का नाम रखना होगा। मैं यहाँ पर इसको Demo App नाम रख देता हूँ और उसके बाद आपको Next के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

7. App के लिए आइकन अपलोड करें

अब आपको यहाँ पर custom Icon अपलोड करना होगा और यह आप ऑनलाइन भी डाउनलोड करके रख सकते है और खुद का बना कर भी upload कर सकते है। आइकन को अपलोड करने के बाद आपको Next के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

8. Create के विकल्प पर क्लिक करें

आपकी ऐप बन कर तैयार है। लेकिन यहाँ पर आपको अब Create के विकल्प पर क्लिक करना होगा ताकि आप इस वेबसाइट में Account बना सके।

9. अपनी ईमेल आईडी से signup करें

जब आप create के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद आपके सामने ऐसा पेज शो हो जायेगा। इस पेज पर आपको एक account बनाना होगा और account बनाने के लिए आपको अपनी Email id और कोई सा भी Password रखना होगा। यह दोनों देने के बाद आपको Signup के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

10. SEND App to Email पर क्लिक करें

जब आप अपनी ईमेल आईडी देंगे तो उसके बाद आपके सामने ऐसा डैशबोर्ड शो हो जायेगा और इस डैशबोर्ड में आपको ऊपर Download APK का आइकन शो हो जायेगा। आपको इसी पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपके सामने वह आपकी email शो हो जाएगी जो की आपने signup करते समय दिया होगा।

यहाँ पर आपको अपनी ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको SEND App TO Email के विकल्प पर क्लिक करा होगा और उसके बाद ही आप यह आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Appgeyser से कौन-कौन सी ऐप बना सकते है?

अगर मैं AppsGeyser की बात करूं तो हम AppsGeyser के माध्यम से Normally आप इस तरह के App बना सकते है। यह सभी App आप बिना Coding के और सिर्फ 5 मिनट में बना सकते है। App कैसे बनाना है वह हमने ऊपर बता दिया है आप देख सकते है। आप इस तरह के AppsGeyser पर बना सकते है जैसे की।

Business Website Application: अगर आपके पास पहले से एक वेबसाइट है तो आप AppsGeyser की Help से अपनी वेबसाइट का ऐप बना सकते है। इसके लिए आपको किसी तरह की Coding की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको अपनी वेबसाइट का URL ही सिस्टम में डालना है और आपका ऐप बनकर तैयार हो जाएगा।

YouTube Channel Custom App: अगर आपके पास अपना खुद का यूट्यूब चैनल है। आप चाहते है की आपके Channel का ऐप बन जाए तो आप AppsGeyser जाकर अपने यूट्यूब चैनल का ऐप बना सकते हैं।

Facebook Page Custom Android Application: YouTube की तरह आप Facebook Page का भी Custom ऐप बना सकते है। इसके लिए आपको अपने Facebook Page के URL की आवश्यकता होगी।

PDF App: अगर आपके पास PDF है और आप उन्हें एक ऐप में बदलना चाहते है तो आप यहाँ अपने PDF को ऐप में Convert कर सकते है। AppsGeyser इसमें आपकी काफी Help करेगा।

Video Calls and Chats: AppsGeyserमें अपना खुद का Chat App भी बिलकुल Free बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको बिलकुल भी Coding करने की जरूरत नहीं है।

Photo Editor and Wallpaper App: यहाँ आप Photo Editor App बना सकते है। साथ में यहाँ आप अपना खुद का Wallpaper App भी Build कर सकते हैं।

Games: AppsGeyser  पर आप अपना Games बना सकते है, यहाँ आपको Puzzles,  Word Search, Quiz, Matching  Puzzle, Fishing, Magic Ball, Spin The Bottle जैसे अनेक गेम बना सकते है। यह बिलकुल फ्री है और आपको इन्हें बनाने के लिए किसी भी तरह की Coding नहीं करनी पड़ेगी।  

Post a Comment

0 Comments